बुढ़ाना। नगर पंचायत की स्थापना जून 1866 में हुई थी। नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में बुढ़ाना महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सहारनपुर अटल राय भी भाग लेंगे
रविवार रात बुढ़ाना महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन होगा। चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुबोध त्यागी ने बताया कि रविवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सहारनपुर अटल राय भी भाग लेंगे। चेयरपर्सन उमा त्यागी ने बताया कि बुढ़ाना महोत्सव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में कस्बे के शायर अजहर इकबाल भी भाग लेंगे।