शहर में सरकुलर रोड पर रालोद कार्यालय पर बैठक करते रालोद, सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जरीन प्रकरण में विपक्ष की आंदोलन की तैयारी
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 41 से जिला पंचायत सदस्य जरीन पत्नी शाहनवाज मखियाली का मुद्दा तूल पकड़ गया है। जिला पंचायत वार्ड नंबर 41 से सदस्य जरीन के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज होने से विपक्षी दलों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दलों का आरोप है कि प्रशासन अधिकारों का दुरुपयोग कर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर उतारू है। इस प्रकरण को लेकर रालोद कार्यालय पर विपक्ष की एक बैठक हुई। इस प्रकरण को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी पर चर्चा हुई।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्य जरीन के खिलाफ सत्ता पक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज कर दबाव बनाया जा रहा है। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि जनपद में सत्ता के दबाव में प्रशासन भय का माहौल बना रहा है, जिससे विपक्षी दलों के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। जनपद में प्रशासन और विपक्षी दलों का कभी भी टकराव हो सकता है, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आंदोलन की रणनीति दो दिन बाद संयुक्त विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ता के माध्यम से घोषणा की जाएगी। रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश पाल, पूर्व विधायक अनिल कुमार, सपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, गौरव जैन, जिला पंचायत सदस्य सईदुज्जमा, नियाज, सुधीर भारतीय आदि उपस्थित रहे।