फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदुल जुहा के अवसर पर खुले स्थानों पर नहीं होगी पशुओं की कुर्बानी : डीएम      

Thu, 24 Aug 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुसलिम समाज के लोगों के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि बकरीद का त्योहार सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। खुले में कोई भी पशुओं की कुर्बानी न दे। नगर पालिका को तीन दिन तक लगातार पानी और सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने कलक्ट्रेट के सभागार में बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने के लिए शांति समिति की बैठक की। बैठक में जिले के सभी ईओ को निर्देश दिए कि ईदुल जुहा के अवसर पर तीन दिन तक पेयजल एवं सफाई की निर्बाध व्यवस्था रखी जाए। पानी की टंकियों पर जनरेटर की पहले से ही व्यवस्था रखें, ताकि पानी की समस्या उत्पन्न न हो।

डीएम ने मस्जिदों और ईदगाह के निकट सफाई का विशेष प्रबंध करने को कहा। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुर्बानी के जानवरों के अवशेषों को सुव्यवस्थित ढंग से निस्तारित कराएं। किसी भी स्थान पर जानवरों के अवशेष पड़े नही रहने चाहिए। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि ईद के अवसर पर तीन दिनों तक जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। 
विज्ञापन


 शांति समिति में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों के माध्यम से कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए।  खुले स्थान पर जानवरों का कटान ना किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व स्थापित परंपरा के अनुसार ही कुर्बानी की जाए। कोई भी नई परंपरा न डाली जाए। उन्होंने अवशेषों को ढक कर निस्तारण स्थल तक ले जाने के निर्देश दिए।

ईओ से कहा कि एक दिन पहले आवारा जानवरों को बाड़ों मे बंद कराएं तथा यह भी सुनिश्चित करलें कि ईद की नमाज से पहले कोई भी अवारा पशु गली, मोहल्ले और सड़कों पर घूमता हुआ नहीं मिलना चाहिए। समस्त एसडीएम, समस्त क्षेत्राधिकारी भ्रमणशील रहे और निचले स्तर पर गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें। मीडिया में गलत पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने वालों पर सीधे कार्रवाई होगी।  

एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि ईद के अवसर पर कोई नई परंपरा न डाली जाए। पुलिस अधिकारी भ्रमणशील रहेगे और चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखेेगे। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा अराजकता उत्पन्न करने वाले लोगों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, एसपी सिटी ओमवीर सिंह समेत सभी एसडीएम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें