फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के लिए भाकियू का हंगामा, एक घंटा हाईवे जाम 

Thu, 24 Aug 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रायपुर नंगली में जाम लगाकर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में भाकियू ने फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने के विरोध में हाइवे पर हंगामा किया और धरना देकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने अधिकारियों से बातचीत करके शाम तक ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। हाइवे पर करीब एक घंटा जाम रहा। 
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव रायपुर नंगली में 15 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए कई विद्युत अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बुधवार को भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर खतौली और रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाया, लेकिन वे नहीं माने।

जिलाध्यक्ष राजू अहलावत का कहना था जब तक गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाएगा, वे हाइवे का जाम नहीं खोलेंगे। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने कहा कि बुधवार की शाम तक गांव में नया ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा। इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं को ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन


हाइवे पर करीब एक घंटा जाम लगाने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। जाम लगने से वाहनों में सवार लोगों का गरमी की वजह से हाल बेहाल हो गया था। जाम खुलने पर एसडीएम कन्हई सिंह मौके पर पहुंच गए थे। जाम लगाने वालों में गुड्डू, आशु, सचिन चौधरी, मदनपाल, बोबी, विनीत, राजपाल, मुन्नू, सोनू, आदेश प्रधान, फूल सिंह, सुधीर प्रधान, वीशू, मोनू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 

महिलाओं ने एसडीएम को घेरा 
खतौली। जाम लगाने पर गांव रायपुर नंगली की महिलाएं भी अपने बच्चों को साथ लेकर हाईवे पर पहुंच गई। उन्होंने उपले पथाई के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं ने मौके पर पहुंचे एसडीएम कन्हई सिंह का घेराव किया। महिलाओं का कहना था उनके गांव में उपलों की पथाई के लिए जगह नहीं है। जिस कारण उनको परेशानियां उठानी पड़ रही है। एसडीएम ने इस संबंध में ग्राम प्रधान से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिलाएं शांत हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें