फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया जिला प्रोबेशनरी अधिकारी बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीति बनी जिला प्रोबेशन अधिकारी बनी
विज्ञापन

मोरना। गांव जड़वड़ के किसान की बेटी के भारतीय स्टेट बैंक में जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर चयन होने पर गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने बेटी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव जड़वड़ के किसान बृजपाल सिंह की बेटी प्रीति ने भारतीय स्टेट बैंक के जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर चयन होने पर गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने किसान के आवास पर एक सभा का आयोजन कर बेटी को सम्मानित किया। चौधरी अभिषेक गुर्जर ने कहा कि यदि समाज के बच्चे शिक्षा के प्रति जागरूक होंगे, तब वह इसी तरह अधिकारी क्षेत्र में निकलेंगे। पुष्पेंद्र कुमार ने कहा की हमारा समाज आज भी शिक्षा में पिछड़ा हुआ है। हमें शिक्षा के प्रति आने वाली पीढ़ी को जागरूक करना होगा। सभा की अध्यक्षता कर्म सिंह ने की तथा संचालन आचार्य अमित शास्त्री ने किया। इस दौरान मानसिंह शर्मा, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, रघुवर, मामचंद, ऋषि पाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें