अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव सालारपुर झाल पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी है और मौके से एक आरोपी शहजाद को गिरफ्तार किया है।
जानसठ कोतवाली में शनिवार को सीओ शकील अहमद ने पत्रकारों को बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर इंस्पेक्टर जानसठ ने यह फैक्टरी पकड़ी है। गिरफ्तार शहजाद मीरापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ी का रहने वाला है। मौके से चार बंदूक, सात तमंचे और तमंचे बनाने में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद हुए है। सीओ ने बताया कि आरोपी शहजाद पूर्व में भी थाना इंचौली जनपद मेरठ से भी अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। इसके साथ जनपद के अन्य थानों के और गैर जनपद के आरोपी भी अवैध शस्त्रों के निर्माण व तस्करी में संलिप्त है। संवाद