फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी चौकसी में होगी जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी चौकसी में होगी जुमे की नमाज
विज्ञापन

खतौली/मंसूरपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर पूर्व दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई हिंसक घटना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अभी से अलर्ट है।
विज्ञापन

खतौली में सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बुधवार को थाने में नगर पालिका के समस्त सभासदों की बैठक भी बुलाई। सीओ ने सभासदों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग देने का आह्वान किया। सीओ व इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ नगर में गश्त किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मंसूरपुर में सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने मंसूरपुर थाने का निरीक्षण कर जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अति संवेदनशील गांवों में विशेष पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। सर्वप्रथम उन्होंने थाने में मौजूद हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, आंसू गैस, रबर बुलेट आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज को देखते हुए क्षेत्र के गांव पुरबालियान को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके साथ ही मंसूरपुर, संधावली, सराय रसूलपुर गांव पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। निरीक्षण के समय मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल, दरोगा छितिज कुमार, दरोगा ओम प्रकाश सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें