फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की त्रासदी का शिकार लोगों की आत्मिक शांति को भगवान से की प्रार्थना

विज्ञापन
उतराखंड त्रासदी का शिकार लोगों की आत्मिक शांति को प्रार्थना करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हुई तबाही में मरने वाले लोगों की आत्मिक शांति के लिए मंगलवार को शिक्षक नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा में लापता लोगों की सकुशल वापसी के लिए भी प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री शुभलेश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में आई तबाही दुखद प्राकृतिक घटना है। इस आपदा में बहुत से परिवार उजड़ गए। जो लापता है, उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। पूर्व जिला महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद उत्तराखंड और केंद्र सरकार ने तत्काल उचित कदम उठाते हुए राहत कार्य शुरू किया। जिससे बड़ी जान व माल का नुकसान होने से बच गया। हमारे सैनिक ऐसे संकट में अपनी जान जोखिम में डालकर पीड़ितों की मदद कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सभा में दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मंजू पंवार, मुनेश त्यागी, पुष्पेंद्र धीमान, सुरेंद्र शर्मा, प्रज्ञा कौशिक व अर्जुन धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें