फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मून के कार्यक्रम में छात्रों ने वैश्विक समस्याओं रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मून के कार्यक्रम में छात्रों ने वैश्विक समस्याओं रखे विचार
विज्ञापन

देवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल में मॉडल यूनाइडेट नेशन-4 (मून) का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने वैश्विक समस्याओं पर सफल प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में यूनाइडेट नेशन सिक्योरटिी काउंसिल, ह्यूमन काउंसिल, डिसआरमामेंट इंटरनेशनल सिक्योरिटी कमेटी, इंटरनेशनल क्रिकेट फेडरेशन तथा वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन, हांगकांग इंडेपेंडेंस, प्रिवेंशन ऑफ केमिकल एंड बायोलॉजिकल वार फेयर, यमन फेमाइन, पैंडमिक रिस्पांस एवं न्यूजीलैंड वर्सेज इंग्लैंड विश्वकप आदि विषयों पर चर्चा करते हुए प्रश्नोत्तर प्रस्तुत किए। संस्था के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि वैश्वीकरण के इस युग में छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य से परिचित होना जरूरी है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता, देश विदेश की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर जानकारी एवं तर्क शक्ति का विकास करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें