फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी  

Fri, 08 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ईद का त्योहार जिले भर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत शहर की मुख्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिमों ने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। डीएम और एसएसपी ने ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुस्लिमों ने ईद का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया। त्यौहार को लेकर मुस्लिमों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह ही नए परिधान पहने और इत्र की खुशबू से लबरेज मुस्लिम लोग और बच्चे ईद की नमाज के लिए ईदगाह और अन्य मुख्य मस्जिदों पर पहुंचने लगे थे। सुबह आठ बजे ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज हुई।

मौलाना मोहम्मद जाकिर ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार मोहब्बत का पैगाम लेकर आता है। इस दिन आपसी गिले शिकवे भुलाकर नमाज के बाद गले मिलते हैं। शरीयत का भी यह तकाजा है कि समाज के लोग इत्तेहाद और मोहब्बत के साथ जिंदगी गुजारें। गरीबों को भी ईद की खुशियों में शामिल करें।
विज्ञापन


नमाज के बाद उन्होंने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआएं कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान डीएम डीके सिंह, एसएसपी दीपक कुमार समेत अधिकारियों ने भी लोगों को ईद की बधाई दी। ईदगाह के अलावा शहर में खालापार में हौज वाली मस्जिद, मस्जिद फक्करशाह, मस्जिद हौज वाली सरवट गेट, मस्जिद पीर वाली मल्हूपुरा, मस्जिद लियाकतपुरा चौड़ी गली लद्दावाला, विकास भवन के सामन मस्जिद नुमाइश कैंप, मस्जिद मुहम्मदी पुजाए वाली रहमतनगर में ईद की नमाज अदा की गई।

नमाज को देखकर रूट डायवर्ट किया
 ईदगाह पर भारी तादाद में लोगों ने नमाज पढ़ी। ईदगाह में नमाजियों की कतारें हनुमान चौक तक नजर आई। इस कारण नमाज के दौरान शहर का यातायात डायवर्ट कर दिया गया था। नमाज के दौरान ईदगाह और अन्य मस्जिदों पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें