मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वर साधक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 24 सुर साधकों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विद्यालय के प्रबंधक देवेन्द्र कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष बाल बहादुर, रजनीश कुमार, प्रमोद कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों में संगीत के प्रति रुचि उत्पन्न होगी और उनके अंदर अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा भी जाग्रत होगी। प्रथम स्वर साधक प्रतियोगिता के बाल वर्ग में प्रशांत शेखर तिवारी ने प्रथम, कृष्णा वर्मा ने द्वितीय और आरव गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में कार्तिक वत्स ने प्रथम, शौर्य तायल ने द्वितीय और हिमांशु चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। अमित शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान अथर्व, अभिषेक, एकांश, रुद्रांश, शौर्य, वैभव, आरव, प्रशांत, समर, कृष्णा, अंश, अभिनव, लक्षित, तनिष्क, हिमांशु, गौरांग, उज्जवल, युवराज, अक्षय, आयुष्मान, कार्तिक, शोर्य, अंतरिक्ष, प्रिंस आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया।