फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं धाम पर नहीं होगा प्रसाद वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं धाम पर नहीं होगा प्रसाद वितरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना के खौफ के चलते नगर स्थित साईं धाम पर प्रसाद वितरण करने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही चितौड़ा गांव में प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास कार्यक्रम भी स्थगित हो गया है।
कोरोना के खौफ को लेकर बरती जा रही सतर्कता के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को भीड़भाड़ में जाने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। शहर में रेलवे रोड स्थित श्री साईं धाम मंदिर के प्रबंधक रोहिताश कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के प्रसाद वितरण पर रोक लगाई गई है। कोई भी साईं भक्त प्रसाद का वितरण न करे। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 19 मार्च को प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा के शिलान्यास का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिलान्यास की अगली तारीख बाद में निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने बचाव को मांगी किट
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर पालिका अधिकारियों से किट की मांग की है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को दिए ज्ञापन में अध्यक्ष राजेश ऊटवाल एवं महामंत्री राजू वैद ने कहा है कि सफाई कर्मचारी गंदगी साफ करते हैं। नालों एवं सीवर में भी सफाई करते हैं और कूड़ा उठाते हैं। उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क, ग्लब्स, जैकेट, गमबूथ, सैनिटाइजर आदि सामान उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें