फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में दो मीटर की दूरी से सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में दो मीटर की दूरी से सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। समाधान दिवस में कोरोना वायरस का असर साफ नजर आया। हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर रखा गया। एक-एक कर लोगों को बुलाया गया और अधिकारियों ने फरियादियों से दो मीटर की दूरी रखकर समस्याएं सुनी गईं। एडीएम आलोक कुमार ने कहा कि लोग भीड़भाड़ से बचें। समारोहों में जाने से परहेज करें।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार समस्याएं सुनने पहुंचे। समाधान दिवस वाले स्थान पर तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने पहले ही सफाई कराने के साथ चूना डलवाया। मीटिंग हाल के गेट पर प्रशासन द्वारा सैनिटाइजर रखवाए गए। सभी लोगों को सैनिटाइजर से हाथ साफ करने की सलाह दी गई। समाधान दिवस में अधिकारियों ने एक-एक व्यक्ति को बुलाकर उसकी समस्या सुनी। फरियादी एवं अधिकारियों के बीच दो मेज डालकर दो मीटर की दूरी बनाई गई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोग भीड़ भाड़ में जाने से बचें। शादी एवं अन्य समारोह में भी जाने से बचने का प्रयास करें। हाथ न मिलाकर, हाथ जोड़कर नमस्ते करें। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अपने आसपास सफाई रखें। साबुन से अच्छी तरह हाथ साफ करें। संभव हो तो मास्क का प्रयोग करें। सावधान रहकर ही खतरनाक कोरोना वायरस से बच सकते हैं। इस मौके पर 18 शिकायतें आई। जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। तहसील दिवस में एसपी देहात नेपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें