फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका की पहली महिला ईओ प्रज्ञा सिंह ने संभाला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजस्व वसूली की जानकारी ली, अफसरों और कर्मचारियों संग की बैठक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की पहली महिला अधिशासी अधिकारी के रूप में लखनऊ से आई प्रज्ञा सिंह ने पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप से मुलाकात के बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पालिका कार्यालय टाउन हाल पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह का हमीरपुर जनपद तबादला हो गया था। उनके स्थान पर लखनऊ नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त प्रज्ञा सिंह को मुजफ्फरनगर पालिका में अधिशासी अधिकारी बनाया गया था। प्रज्ञा सिंह शनिवार को अपने पति पवन सिंह (जिला समाज कल्याण अधिकारी कानपुर) और नन्हीं बेटी के साथ नई मंडी स्थित पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। इसके बाद कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह, कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह व सभी कर्मचारी मौजूद रहे। चार्ज संभालने के साथ वह अपने कार्यालय पहुंची और वहां पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने टाउन हाल परिसर में गन्दगी और कूड़ा वाहनों, कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग की बेतरतीब व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यालय परिसर में रविवार के दिन विशेष सफाई अभियान चलाने, कूड़ा वाहनों को हायर की गई कंपनी को हैंड ओवर करने, टाउन हाल परिसर में वाहनों की पार्किंग नहीं कराने के निर्देश दिए। कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया से राजस्व वसूली की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें