फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सेवा योजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड-जानसठ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आठ निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 405 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें 154 का चयन हुआ। रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र सिंह ने किया। रोजगार मेले में प्रशिक्षित हुए 10 अभ्यर्थियों को नरेन्द्र सिंह, एडीओ विकास यादव ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। साथ ही अभ्यर्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला समन्वयक, नोडल प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह ने विभाग की नीतियों पर प्रकाश डाला। साथ ही रोजगार मेले में आये कौशल विकास मिशन अन्य ग्रामीण अभ्यर्थियों को उपरोक्त गतिविधियों के बारे में बताया। ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेलों में अधिक से अधिक अभ्यर्थी भाग लें। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में ब्रह्मानंद, अक्षय, मंजू शर्मा, सुनील कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।