फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर प्रदुम्न भेटवाल व नरेंद्र दीक्षित ने नामांकन पत्र दाखिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। बार संघ जानसठ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र दीक्षित व प्रदुम्न भेटवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि सचिव पद पर सोनी गुर्जर, प्रमोद कामरेड व भूपेंद्र नागर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मतदान 12 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

बार संघ सभागार में सोमवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रदीप गोयल, एल्डर कमेटी के सदस्य अचल कुमार गोयल, वेद प्रकाश सैनी, मांगे सिंह व प्रवेश गोयल की देखरेख में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग गुटों से नरेंद्र दीक्षित व प्रदुम्न भेटवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सचिव पद पर सोनी गुर्जर, भूपेंद्र नागर व प्रमोद कामरेड ने अपना नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद बैंसला, संजय कुमार व अर्जुन कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्र भरने के बाद प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से वोट मांगे और अपने पक्ष में समर्थन जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें