फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ीवाला गांव में प्रधान और ग्रामीणों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ीवाला गांव में प्रधान और ग्रामीणों में झड़प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव बढ़ीवाला में बृहस्पतिवार देर रात मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद ग्राम प्रधान व दूसरे पक्ष केग्रामीण आमने-सामने आ गए। प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला के प्रधान जुबेर के घर के बाहर बृहस्पतिवार देर रात कुछ लोग जमा थे। इसी दौरान गांव निवासी प्रदीप अपनी कार से वहां पहुंचा और रास्ता न होने के चलते प्रधान के घर के बाहर खड़े लोगों से रास्ता छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि प्रधान समर्थकों ने इससे नाराज होकर प्रदीप के साथ मारपीट करते हुए उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रदीप पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और प्रधान के घर में घुसकर वहां रखी कुर्सी, चारपाई व अन्य सामान तोड़ डाला। ग्राम प्रधान ने मामले में रात में ही भूषण, प्रदीप, राकेश व पिंटू के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी। उधर, प्रदीप पक्ष ने भी तहरीर दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे गुस्साए ग्रामीण देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर थाने जा पहुंचे और प्रधान के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ सदर कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें