फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात तोमर बने रालोद के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभात तोमर बने रालोद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद में आठ साल के लंबे कार्यकाल के बाद अजीत राठी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अब प्रभात तोमर जिलाध्यक्ष होंगे। जिपं अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल के सामने चुनाव लड़ने के बाद प्रभात तोमर चर्चाओं में आए थे।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होते ही जिलाध्यक्ष बदल दिया है। अजीत राठी 2013 से लगातार जिलाध्यक्ष बने हुए थे, उन्हें आठ साल बाद हटाया गया। पार्टी में किसी जिलाध्यक्ष का यह लंबा कार्यकाल है। राठी के स्थान पर ठेकेदारी के कार्य से जुड़े प्रभात तोमर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभात तोमर हाल ही जिला पंचायत चुनाव के दौरान चर्चाओं में आए थे। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीते डॉ वीरपाल निर्वाल से सदस्य पद पर चुनाव में उनका कड़ा संघर्ष हुआ था। प्रभात तोमर इससे पहले भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। जिले की राजनीति में वह पूर्व मंत्री योगराज सिंह के खास माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें