नगर पालिका परिसर में धरना देते विद्युत कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम का निजीकरण किए जाने के विरोध में विभागीय कर्मचारी और अधिकारी एक मंच पर आ गए हैं। टाउन हाल पर एकत्र होकर सभी ने प्रदर्शन किया।
सरकार विद्युत निगम को निजी कंपनियों को देने की बात कर रही है। इसके विरोध में विभाग के कर्मचारी और अधिकारी सामने आ गए हैं। विद्युतकर्मियों ने निजीकरण के विरोध, पुरानी पेंशन बहाली की मांग और विभाग में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग को लेकर टाउन हाल प्रांगण में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में एसई आरडी सिंह, एक्सईएन ओपी मिश्रा, सार्थक, संजय कुमार, निशांत, बीडी गुप्ता, बीआर शर्मा, संजय यादव, रविंद्र सिंह, राजनारायण यादव, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।