4-खतौली के शिक्षक विक्रांत कुमार को लखनऊ में पुरस्कार से सम्मानित करते बेसिक शिक्षा निदेशक।
- फोटो : KHATAULI
प्रधानाध्यापक विक्रांत काव्य गायन पुरस्कार से सम्मानित
खतौली। गांव बुआड़ा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रांत कुमार को मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक ने राज्यस्तरीय काव्य गायन पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए क्षेत्र के शिक्षकों ने विक्रांत कुमार को बधाई दी। अप्रैल 2019 में बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा पाठ्य पुस्तकों में शामिल कविताओं को लयबद्ध गायन की योग्यता रखने वाले शिक्षकों से उनकी वीडियो मांगी गई थी, जिसमें पूरे प्रदेश से 280 वीडियो प्राप्त हुई। निर्णायक मंडल द्वारा इनमें से 55 शिक्षकों का चयन किया गया। जिला मुजफ्फरनगर से एकमात्र शिक्षक विक्रांत कुमार ही चयनितों की सूची में शामिल हो पाए। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक डा. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह, अपर शिक्षा निदेशक डा. सुत्ता सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन व आकाशवाणी लखनऊ के निदेशक प्रतुल जोशी ने शिक्षक विक्रांत कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सहित जनपद के समस्त शिक्षकों ने विक्रांत कुमार को बधाई दी है।