फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष से मिले बिजली विभाग के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष से मिले विद्युत निगम के अधिकारी
विज्ञापन

सिसौली। यूपीपीसीएल के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार, एसके गुप्ता एवं अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को जाना। टिकैत ने किसानों के यहां विद्युत निगम के छापा डालने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

चौधरी टिकैत ने कहा कि किसान की लागत लगातार बढ़ रही है। मजदूरी, दवाई, बिजली मूल्य, खाद आदि के कारण किसान की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। किसान अपनी फसल से कुछ नहीं बचा पा रहा है। हम नहीं चाहते कि हमें पंजाब की तरह मुफ्त बिजली मिले और न ही हम हरियाणा की तरह बहुत कम मूल्य में बिजली चाहते हैं। हम तो चाहते हैं कि सरकार किसानों की ट्यूबवेल पर प्रतिवर्ष 10000 रुपये का बिल निर्धारित कर दें। अफसरों ने भाकियू अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि किसान का उत्पीड़न नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें