फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मी बेमियादी हड़ताल पर   

Sun, 26 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना देते विद्युत संविदाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मचारी शनिवार से अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने टाउन हाल के मैदान में धरना देकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने घोषणा की है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वह बिजलीघरों पर नहीं लौटेंगे। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय निविदा संविदा विद्युत कर्मचारी समिति के प्रांतीय आह्वान पर विद्युत संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया।  जिले के विद्युत संविदा कर्मचारी भी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। टाउनहाल परिसर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा स्थल पर धरना दिया। धरने पर जिलेभर से विद्युत संविदा कर्मचारियों ने भागीदारी की।

 जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि  प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों को आज बेमियादी हड़ताल पर जाने के लिए विवश होना पड़ा है। प्रदेश सरकार और विद्युत विभाग के आला अफसरों के नकारात्मक रवैये के चलते संविदा कर्मचारी कड़ी लगन और मेहनत से कार्य करने के बावजूद शोषण का शिकार हैं। हर समय हादसों का खतरा बना रहता है,
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद छह माह से उनको वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रुका हुआ वेतन शीघ्र जारी करने, वेतन वृद्धि किए जाने, ईएसआई की जानकारी देने, पुराने कर्मचारियों को वापस बिजलीघरों पर रखने की मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।

प्रदर्शन करने वालों में अनिल वत्स, अरुण चौहान, गुलफाम, जेके सैनी, उमेश, अरुण चौहान, सनोज कुमार, संजीव, प्रमोद कुमार, नवाब सिंह, गुलजार, राजेंद्र, संजय, प्रताप सिंह,  गौरव, विकास, राहुल, अरुण कुमार आदि संविदा कर्मचारी शामिल रहे। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार और संचालन विनेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें