फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर बैंक का कार्य करेंगे डाक कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर जाकर बैंक का कार्य करेंगे डाक कर्मी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बैंक में लगने वाली अनावश्यक भीड़ से बचने, लाभार्थी को बैंक सुविधा उसके गांव में ही दिए जाने के लिए डाक विभाग के डाकिए माइक्रो एटीएम से अब घर-घर जाकर भुगतान करेंगे।
विज्ञापन

डाक विभाग के पास माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय स्तर पर डाक विभाग के कर्मचारी गांव-गांव एवं घर-घर जाकर लाभार्थी को माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसी भी बैंक की धनराशि का आहरण करा सकते हैं। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि डीएम सेल्वा कुमारी के आदेश पर डाकियों के साथ समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व ग्राम सचिव लोगों को आईईपीएस के द्वारा डोर स्टेप के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से घर-घर जाकर लाभार्थी को धनराशि का आहरण कराएंगे। उन्होंने बताया कि समस्त शाखा डाकपाल ग्राम प्रधान व ग्राम सचिवों से संपर्क कर व्यवस्था के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें