फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 5 जून से तीन केंद्रों पर शुरू होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पॉलिटेक्निक संस्थान में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 से 13 जून तक किया जाएगा। जिले में प्रवेश परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और पुलिस की कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक जानसठ के प्राचार्य और परीक्षा के नोडल प्रभारी आकाश वाजपेयी ने बताया कि परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) होगी। जिले में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मीरापुर रोड, श्रीराम पोलिटेक्निक सर्कुलर रोड और श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज परिक्रमा मार्ग को चुना गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 से 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर समुचित बैठने की व्यवस्था, पेयजल, इंटरनेट, पावर बैकअप आदि की व्यवस्था के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें