फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुबह प्रदूषण, शाम को हवा साफ, सांस के मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
भोपा में कोहरे के बीच से जाते लोग। संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली के बाद से शहर की हवा की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह के समय वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और एक्यूआई घटकर 155 रह गया।
विज्ञापन

रविवार को शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था। लोगों की आंखों में जलन महसूस हुई थी। जबकि सांस और अस्थमा रोगियों की हालत वायु प्रदूषण के कारण बिगड़ने लगी थी। लेकिन सोमवार को लोगों को थोड़ा राहत मिली। हालांकि सुबह के समय वायु प्रदूषण का स्तर अधिक रहने से (एक्यूआई-224) लोगों को खराब हवा का सामना करना पड़ा।
वहीं, शाम के समय एक्यूआई में गिरावट आने से हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। इससे अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को कुछ राहत मिली। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण
विज्ञापन

अधिकारी डॉ. गीतेश चंद्रा का कहना है कि मौसम और हवा की गति में बदलाव के चलते प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि सांस के रोगियों और बुजुर्गों को वायु प्रदूषण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें