नवीन मंडी स्थल पर ईवीएम जमा करती पोलिंग पार्टी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद जिले के दूर दराज के गांवों से पोलिंग पार्टियां रात 10 बजकर 30 मिनट तक नवीन मंडी स्थल पर पहुंची। रात में 12 बजे तक कागजी कार्रवाई के बाद ईवीएम जमा कराई गई।
जिला उप निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात्रि में साढे़ दस बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीन लेकर नवीन मंडी स्थल पर पहुंच गई। देर रात तक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद रात 12 बजे तक सभी ईवीएम जमा कर दी गई। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी अपने साधन से थे वे उससे अपने घर के लिए रवाना हुए। जिनके पास अपने साधन नहीं थे, उनके लिए जिला प्रशासन ने उनके मार्गों पर बसों की व्यवस्था की है। यह प्रयास किया गया कि किसी कर्मचारी को अपने घर तक पहुंचने में अत्यधिक समस्या न हो। ईवीएम जमा करने को लेकर शाम के समय नवीन मंडी स्थल पर भीड़ एकत्र रही।