फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 2027 पर मंथन...ताल कटोरा में बजेगा रणसिंघा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की सियासी हवा को परखने और तैयारियों के विभिन्न जिलों के किसान वर्ग के प्रतिनिधियों की बैठक दिल्ली में सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर हुई। तय किया गया कि गांव, गरीब और किसान की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। जल्द ही ताल कटोरा स्टेडियम में महापंचायत होगी।
विज्ञापन

सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर हुई बैठक में सांसद धर्मेंद्र यादव (मुख्य सचेतक), चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक, पूर्व मंत्री चौधरी राजपाल सिंह, होशियार सिंह और बिजेंद्र चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
केंद्र सरकार के बजट में किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी का मुद्दा छाया रहा। वक्तओं ने कहा कि मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ और आसपास का इलाका लंबे समय से प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करता रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले इस पूरे क्षेत्र में बदल रहे राजनीतिक समीकरण पर पार्टी की निगाह है। यह भी कहा गया कि गैर भाजपाई लोगों को एकजुट कर ताकत के साथ आगे आना होगा। सांसद हरेंद्र मलिक ने बताया कि तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर महापंचायत की तिथि तय की जाएगी। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजन होगा।
विज्ञापन

भले ही विधानसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एक बार फिर चुनावी केंद्र बनने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें