मुजफ्फरनगर। नोएडा में हुए हादसे में इंजीनियर की मौत के मामले में पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि इस मामले में नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही है। एसआइटी गठित है। पांच दिन का समय दिया गया था।
दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी, तब दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शंकराचार्य के बारे में पूछे प्रश्न को वह टाल गए।
सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने वाले जज का तबादला किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि तबादले ज्यूडिशियरी करती है। उसे किसी मामले से जोड़ कर न देखा जाए।
सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान के मीट लाने के प्रश्न पर हंस कर कहा कि वह उनके छोटे भाई हैं। वह मीट ले आते होंगे। उन्हें नहीं पता।