फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए हायतौबा

Wed, 30 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा में बिगुल बज चुका है। मंगलवार को चुनाव अधिकारी फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह चौहान और सहायक जिला चुनाव अधिकारी डॉ सोमेंद्र तोमर के सामने 16 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया। जिलाध्यक्ष के चयन में जिले के 26 लोग ही मतों का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा सांसद लल्लू सिंह चौहान और सोमेंद्र तोमर पार्टी दफ्तर पहुंचे। जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने दोनों के समक्ष अपने दावे पेश किए। जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन करने वालों में वर्तमान जिलाध्यक्ष सत्यपाल पाल, राजेंद्र गुर्जर, बुढ़ाना चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, रुपेंद्र सैनी, वीरपाल निर्वाल, जगदीश पांचाल, ऋषिपाल, विजय शुक्ला, सुधीर सैनी, विजय सैनी, विकास पंवार, जितेंद्र तेवतिया, विजेंद्र पाल, संगीत गर्ग, चांदसिंह कश्यप शामिल हैं, जो नामांकन किए गए उनमें तीन प्रस्तावक देने का प्रावधान है।

सूत्रों के अनुसार केवल पांच लोगों ने ही नामांकन की पूरी प्रक्रिया अपनाई है। चुनाव में 26 लोग ही वोट डाल पाएंगे। इनमें 13 मंडल अध्यक्ष और जिले के प्रतिनिधि शामिल हैं। जिले में 18 मंडलों में से केवल 13 मंडल अध्यक्षों का ही चुनाव हो पाया है।
विज्ञापन


इनमें वहलना मंडल से नकुल उपाध्याय, नईमंडी से सुनील शर्मा, केशवमंडल से रोहताश पाल, सरवट से मुलखराज उपाध्याय, रोहाना से हरिओम त्यागी, पुरकाजी से सुक्कड़ सिंह, शाहपुर से कुलदीप त्यागी, बुढाना से विनोद सैनी, सिसौली से ओमेंद्र सिंह, बेहडा सादात से डॉ दिनेश, मोरना से सुधीर प्रजापति, मीरापुर से डॉ प्रद्युम्न शर्मा, मंसूरपुर से कोमल सोम का चुनाव हुआ ।  जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में पूरे दिन भीड़ रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें