फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1459 बूथों पर पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक

विज्ञापन
पोलियो बूथ का शुभारंभ करतीं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
1459 बूथों पर पिलाई गई बच्चों को दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शून्य से पांच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का आह्वान किया। उन्होंने रविवार से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान की जिला महिला अस्पताल से शुरुआत की।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में डीएम ने बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं, जिससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो और वे पोलियो जैसी बीमारी से बच सकें। एसीएमओ डा. एसके अग्रवाल ने बताया कि जिले में 520624 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है, जिसमें आज कुल 1459 पोलियो बूथों पर खुराक पिलाई जाएगी। बताया कि 20 से 24 जनवरी तक वैक्सीनेटर्स घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। बच्चों को दिव्यांगता से बचाने के लिए उन्हें पोलियोरोधी खुराक अवश्य पिलाएं। इस अवसर पर सीएमएस डा. अमिता गर्ग, एसीएमओ डा. शरण सिंह, डा. घनश्याम दास, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी पुष्पा रानी, गीताजंलि वर्मा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें