फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

भौराकलां। फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। वह हरिद्वार से घर छुट्टी पर आ रहे अपने बेटे को लेने के लिए लालूखेड़ी बस स्टैंड पर जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार कर दी। मेरठ जाते समय उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार वह हेलमेट नहीं पहले था, यदि हेलमेट होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

भौराखुर्द गांव निवासी जयदेव का पुत्र आशीष हरिद्वार में नौकरी करता है। शनिवार शाम आशीष छुट्टी लेकर हरिद्वार से घर आ रहा था। लालूखेड़ी बस स्टैंड पर वाहन न मिलने के कारण उसने पिता जयदेव को फोन कर लालूखेड़ी बुलाया। जयदेव बाइक से बेटे आशीष को लेने लालूखेड़ी बस स्टैंड जा रहे थे। थाना बाबरी के गांव सोंटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जयदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। आशीष के द्वारा फोन करने पर राहगीर ने फोन रिसीव कर जयदेव की दुर्घटना में घायल होने की सूचना दी। आशीष व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घायल जयदेव को लेकर शामली अस्पताल गए। परंतु डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ चिकित्सालय के लिए रेफर किया। मगर उसने मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। रविवार को गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें