फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी की तीन लाख की पॉलिसी का चेक पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। चरथावल विधायक तथा प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री रहे स्व. विजय कश्यप की पत्नी और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सपना कश्यप को बुधवार को एलआईसी अधिकारियों ने तीन लाख रुपये बीमा पॉलिसी का चेक सौंपा।
विज्ञापन

दिवंगत राज्यमंत्री विजय कश्यप की देवबंद एलआईसी कार्यालय में पॉलिसी चल रही थी। इसकी जानकारी उनके परिजनों को नहीं थी। मंगलवार को भारत जीवन बीमा निगम के स्थानीय कार्यालय के प्रबंधक ने उनकी पत्नी को पॉलिसी के संबंध में सूचना दी और उन्हें पॉलिसी राशि का चेक लेने के लिए आमंत्रित किया। बुधवार को विजय कश्यप की पत्नी देवबंद स्थित एलआईसी कार्यालय पहुंची। वहां शाखा प्रबंधक विभोर सिंघल ने उन्हें पॉलिसी राशि का करीब तीन लाख रुपये का चेक सौंपा। सपना कश्यप ने बताया उन्हें उक्त पॉलिसी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। शाखा के कर्मचारियों ने ही मृत्यु दावा राशि का भुगतान दिलाने की पूरी प्रक्रिया अपने स्तर से की। इस प्रयास के लिए उन्होंने शाखा प्रबंधक व निगम कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, विकास त्यागी, निगम कर्मचारी संजीव शर्मा, आरके जिंदल, बाबू सिंह, किशोर कुलश्रेष्ठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें