फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी असलाह छोड़ बदमाश से गप्पे लड़ा रहे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी अपने सरकारी असलाह एक कोने में रखकर मुठभेड़ में पकड़े गए 15 हजार के इनामी बदमाश के साथ गप्पे लड़ाने में मशगूल हैं। अफसरों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीनना बाईपास पर हुई मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी गांव बहेड़ी निवासी शाहरुख को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दो सरकारी असलाह अस्पताल के एक कोने में रखे हुए हैं। वहीं, असलाह धारक दो पुलिसकर्मी वहां से काफी दूर स्थित एक बेड पर व उसके पास कुर्सी डालकर बैठकर वहां मौजूद एक युवक से वार्ता करने में मशगूल हैं।
उक्त युवक पीनना बाईपास पर हुई मुठभेड़ में घायल 15 हजार का इनामी शाहरुख बताया जा रहा है। सरकारी असलाह के प्रति इतनी अधिक लापरवाही का मामला सामने आने पर अफसरों ने प्रकरण की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें