मुजफ्फरनगर। पुलिसकर्मियों ने शनिवार को तिल्हैंडी मनाई। पुलिस लाइन, थानों में ढोल की थाप पर नाच गाकर पुलिसकर्मियों ने धमाल मचाया। एसएसपी आवास पर पहुंच कर पुलिसकर्मियों ने मस्ती की। एसएसपी सहित सभी अधिकारियों को रंग गुलाल लगाया।
सुबह दस बजे सभी थानों में डीजे पर होली के गाने बजने शुरू हो गए थे। पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। पुलिसकर्मी अपने थानों में एकत्र होने के बाद पुलिस लाइन पहुंचे। सभी पुलिसकर्मियों पर गाड़ी से पानी की बौछार की गई। बाद में सभी पुलिसकर्मी एसएसपी अभिषेक यादव के आवास पर पहुंचे। वहां सभी अधिकारियों के साथ होली खेली। एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी को सुरक्षित रहकर होली खेलने का संदेश दिया। एसएसपी आवास पर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी अपराध प्रशांत कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, सीओ मंडी हिमांशु गौरव आदि भी मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर के अग्निशमन कार्यालय पर होली खेलते पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR