फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत तीन लोगों पर दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर) । बहू को देह व्यापार के धंधे में धकेलने तथा पति द्वारा साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किए जाने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि वर्ष 2016 में उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद पति और ससुराल वालों का व्यवहार उसके साथ ठीक नहीं रहा। इतना ही नहीं पति परिजनों के साथ मिलकर उसे अनैतिक कार्य में धकेलना चाहता था। जिसका वह विरोध करती थी। विवाहिता का आरोप है कि करीब चार माह पूर्व पति और देवर अपने साथ एक युवक को लेकर आए तथा उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर तीनों लोगों ने उसे दबोच लिया तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मंगलवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति, देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें