फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन

शाहपुर। देहात क्षेत्र में उपजिलाधिकारी ने बैठक का आयोजन कर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी समस्या हो तो हम आपके बीच पहुंचेंगे। क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देहात क्षेत्र में सोमवार को पूर्णतया शांति रही। कस्बा व देहात के बाजार पूरी तरह खुले रहे। बाजार में खरीदारों की भीड़ रोजाना की अपेक्षा ठंड के कारण कुछ कम रही। सोमवार को उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने क्षेत्र के गांव बसीकलां, पलड़ा व पलड़ी में बिरादरी के गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि धारा 144 लगी हुई है। एक स्थान पर एकत्र न हों। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। इस मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सहिक सभी गांव के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें