फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में कृषक पुरुस्कार समारोह को संबोधित करती जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कृषि विभाग ने किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस पर आयोजित किसान सम्मान कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम ने चौधरी साहब को सच्चा किसान हितैषी बताते हुए उनकी उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान और मजदूरों के लिए जो सपना देखा था उसे पूरा करने के लिए सरकार काम कर रही है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए किसान हितैषी कार्यों का बखान किया। उन्होंने सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि जसवीर तेवतिया ने चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि चौधरी चरण सिंह गांव और किसानों की खुशहाली चाहते थे। इसलिए वे कहते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव और खेतों से होकर गुजरता है। कार्यक्रम के दौरान अधिक उत्पादन लेने वाले किसानों को नकद राशि, शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीसीओ डा. आरडी द्विवेदी, पीपीओ पवन विश्वकर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें