फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों की कर दी गई थी किलेबंदी

विज्ञापन
जानसठ कोतवाली के बाहर भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकने को मुस्तैद पुलिस बल। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जिले के सभी थानों की कर दी गई थी किलेबंदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत पर दिल्ली में दर्ज हुए मुकदमे और कृषि कानूूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर भाकियू के थानों पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शनों को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। जिले के सभी थानों को छावनी में तब्दील कर मुख्य गेट बैरिकेडिंग कर ब्लॉक कर दिए गए। पुलिस फोर्स के साथ ही आरआरएफ व पीएसी पूरी तरह मुस्तैद रही।
विज्ञापन

थानों पर प्रदर्शन किए जाने संबंधी भाकियू की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही पूरे जिले में थानों की किलेबंदी कर दी गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर सभी थानों के मुख्य गेट बैरिकेडिंग कर ब्लॉक कर दिए गए थे। सभी थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही आरआरएफ और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे, जो पूरी तरह मुस्तैद रहे। एसएसपी अभिषेक यादव और एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी लगातार गश्त पर रहे। शहर कोतवाली और थाना सिविल लाइंस के साथ ही जनपद के बुढ़ाना, मंसूरपुर, मीरापुर और फुगाना में पुलिस के कड़े तेवरों से सहमे भाकियू कार्यकर्ता थानों तक ही नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें