फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड के लिए नहीं, हमारी जिंदगी के लिए हैं नियम

विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला:-एमएम इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते सीओ हरीश भदौरिया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला:- रोड के लिए नहीं, हमारी जिंदगी के लिए हैं नियम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यातायात के नियम रोड के लिए नहीं, हमारी खुद की जिंदगी के लिए होते हैं। सभी लोग नियम जानते हैं, लेकिन इनका पालन नहीं करते। नतीजतन आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिनमें बड़ी तादाद में लोग जान गवां रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या युवाओं की होती है।
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के महामना मालवीय इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने कहा कि हादसों में मरने वाले लोगों की अहमियत हत्या में मरने वाले से अधिक होती है, क्योंकि अधिकांशत: इनके शिकार आकस्मिक और 18 से 30 साल आयु के युवा वर्ग से होते हैं और युवा वर्ग देश का भविष्य होता है, जिनके हाथों में भविष्य में देश की कमान होनी है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे खुद भी यातायात के नियमों का पालन करें और स्कूल से निकलकर अन्य लोगों को भी इनका पालन करने के लिए प्रेरित करें। समाज में घटित हो रहे किसी भी गलत कार्य को रोकने वाला ही जिम्मेदार कहलाता है और युवाओं को इसके लिए आगे आकर अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षित व सशक्त बनें
सीओ नई मंडी हरीश सिंह भदौरिया ने कहा कि पुलिस समाज में गलत काम करने से रोकती है। समाज में जिम्मेदार व अग्रणी भूमिका निभाने के लिए जरूरी है कि छात्रों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। हायर एजूकेशन लेकर शिक्षित बनें और रोजगार हासिल कर सशक्त बनें, ताकि परिवार का सहारा और देश का जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने के होते हैं दुष्परिणाम
एसओ सिविल लाइंस समयपाल अत्री ने कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए, क्योंकि इसके गंभीर दुष्परिणाम होते हैं। जब किसी नाबालिग के साथ कोई हादसा होता है तो उसके पूरे परिवार पर उस हादसे का दूरगामी दुष्प्रभाव होता है, जिससे उनका परिवार सालों तक नहीं उबर पाता। इसलिए वाहन तभी चलाएं, जब बालिग होकर उनका ड्राइविंग लाइसेंस बन जाए।
एसपी ट्रैफिक ने किए छात्रों से सवाल-जवाब
एसपी ट्रैफिक- रुल्स ऑफ द रोड क्या हैं ?
अनिकेत व समीर- वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाना चाहिए। मेन रोड पर पहुंचने से पहले और सड़क पार करने से पहले हमेशा लेफ्ट-राइट देख लेना चाहिए। वाहन पर मुड़ने से पहले हमेशा इंडीकेटर देना चाहिए।
एसपी ट्रैफिक- जिम्मेदार नागरिक कौन होते हैं ?
विशाल व सचिन- जो खुद नियमों का पालन करें और अन्य लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। वहीं, जिम्मेदार नागरिक होते हैं।
- आकिब- 18 साल उम्र से पहले बाइक चलानी आती है, फिर ड्राइविंग लाइसेंस क्यूं नहीं बनाया जाता ?
जवाब- सरकार ने समाज के लिए नियमों की व्यवस्था की है, ताकि सभी एक समान और कानून के प्रति जवाबदेह हों। जो भी नियम बनाए जाते हैं, वे समाज और देश के हित को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस का नियम भी इनमें शामिल है।
- मोहित- हमारे सामने यदि हादसा हो तो क्या करना चाहिए ?
जवाब- घायल व्यक्ति की अपने स्तर से तत्काल और हरसंभव सहायता करनी चाहिए। आसपास के लोगों की मदद लेकर उसे अस्पताल ले जाना चाहिए।
- आशीष- देश में कैंसर जैसी बीमारी उत्पन्न करने वाले तंबाकू व बीड़ी-सिगरेट पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती ?
जवाब- तंबाकू व बीड़ी-सिगरेट का समाज में चलन काफी पुराने समय से है। अब लोगों को इसके लिए जागरूक करते हुए उन्हें इन उत्पादों को छोड़ने व इनसे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- सलमान- कोई हादसा हो जाए तो लोग घायल की मदद करने के बजाए मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगते हैं, ऐसा क्यों ?
जवाब- इसके लिए समाज की जवाबदेही तय किए जाने की जरूरत है। जरूरी है कि सभी लोग अपने बच्चों को इसके प्रति जागरूक करें, कि घायल की वीडियो न बनाकर उसे तत्काल मदद उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने जताया आभार
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विनीत चौहान ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। सभी का आभार जताते हुए छात्रों को यातायात व कानून के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। रंजन सिंह पुंडीर, दिनेश शर्मा, अनिल सैनी, सुषमा दीक्षित, अमृतपाल सिंह, जगपाल सिंह व संजय मोघा आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।

पुलिस की पाठशाला:-एमएम इंटर कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दे- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुलिस की पाठशाला:-एमएम इंटर कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दे- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें