पुलिस अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाते एसएसपी संजय कुमार वर्मा फोटो पुलिस
मुजफ्फरनगर। नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस को सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों केे खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।
नववर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हुई है। इसी के चलते एसएसपी ने शहर कोतवाली, सिविल लाइन, नई मंडी व खालापार थाना पुलिस, खुफिया विभाग टीम को साथ लेकर चैकिंग अभियान चलाया।
जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में सहोटल मालिकों को बिना आईडी के किसी को न ठहराने व पुलिस को हुड़दंग व स्टंट करने वालों पर नजर रखने के लिए कहा। यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनेलाइजर से वाहन चालकों की चेकिंग की।