फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की भेजी रिपोर्ट, वीडियो हुई थी वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बंदूक की थी जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी आयुष जैन को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया था। लाइसेंसी बंदूक से फायर करने की उसकी वीडियो वायरल हुई थी। आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान कर लाइसेंस, बंदूक जब्त की थी। अब लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है।



जांच अधिकारी शामली स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें एक युवक लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर रहा था। कृष्णापुरी निवासी युवक को पकड़ कर बंदूक बरामद की थी। उसने पुलिस ने बताया था कि सराफा बाजार में उसकी सुनार की दुकान है।
विज्ञापन


उसने 2014 में दशहरे पर अपने बाबा दिवंगत राजकुमार जैन की लाइसेंसी बंदूक से फायर किए थे। बाबा के निधन के बाद बंदूक का लाइसेंस उसके चाचा संजय के नाम हो गया था। यह वीडियो उसने 2027 में इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। जो अब वायरल की गई है।
विज्ञापन


विवाद के चलते यह वीडियो उसकी दुकान के एक पड़ोसी दुकानदार ने वायरल की है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि बंदूक और लाइसेंस जब्त कर ली थी। आरोपी युवक का शांति भंग की आशंका में चालान किया था। अब बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें