फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ममता हत्याकांड में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला तगान निवासी महिलर ममता हत्याकांड में पुलिस गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस हत्यारे के नजदीक पहुंच चुकी है। इस हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला तगान निवासी महिला ममता (42) की हत्या कर शव मोहल्ला बालाजीपुरम के सामने गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर लगी रेलिंग के किनारे फेंक दिया गया। वह शनिवार से लापता थी।
पुलिस ने मंगलवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। महिला का शव बुधवार को बरामद हुआ था। गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर मिले शव की पहचान ममता के रुप में होने के बाद पुलिस सीसीटी कैमरों की फुटेज खंगालने में लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को थाने लाकर पूछताछ की। महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवा रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के मामले में उन्हें कुछ क्लू मिले हैं। उनकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। हत्याकांड का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें