फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शव की सूचना पर दौड़ी पुलिस मिला पशु अवशेष

विज्ञापन
बाबूपुर गांव में जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
बच्चों के शव की सूचना पर दौड़ी पुलिस मिला पशु अवशेष
विज्ञापन

देवबंद। बाबूपुर गांव के पास बच्चों के शव पड़े होने की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। खोजबीन के बाद मौके पर पशु के अवशेष मिले तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि बाबूपुर गांव के जंगल में रजबहे के पास दो बच्चों के शव पड़े हुए हैं। सीओ चौब सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तलाशी ली तो पशु के कुछ कटे हुए अवशेष पड़े मिले, जिन्हें झाड़ियों के बीच में डाला गया था। दूर से देखने पर लग रहा था कि शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि बरामद अवशेषों को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें