फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा
विज्ञापन

खतौली/जानसठ/सिखेड़ा। फ्रांस में धार्मिक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए थाने में मस्जिदों के इमाम और मुस्लिम समाज के जिम्मेदारों की बैठक हुई थी। बैठक में जुमे की नमाज के बाद किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करने की अपील की गई थी। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को जीटी रोड पर जानसठ तिराहे पर स्थित मस्जिद पर नमाज के वक्त पुलिस बल तैनात रहा। वहीं अन्य मस्जिदों पर भी पुलिस तैनात की गई। जुमे की नमाज अदा करने के बाद सभी लोग मस्जिदों से अपने घरों को रवाना हुए। किसी भी मस्जिद के बाहर कोई भीड़ या बैठक नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ में भी सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया। सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। उधर, सिखेड़ा क्षेत्र में भी जुमे की नमाज लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अदा की। क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें