फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस ने एक घंटे तक कांबिंग की

विज्ञापन
गांव छछरौली वजीराबाद के जंगल में बदमाशों को तलाश करते ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस ने एक घंटे तक कांबिंग की
विज्ञापन

मोरना। गांव छछरौली के जंगल में देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों को देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सीओ के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब एक घंटे तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी नरेंद्र मंगलवार शाम अपने नौकर छोटे के साथ खेत पर सिंचाई करने गया था। नरेंद्र के अनुसार इसी दौरान एक के बाद एक चार फायर होने से वह दहशत में आकर अपने नौकर को साथ लेकर खेतों में छिप गया और परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। नरेंद्र ने बाइक सवार तीन बदमाश खेतों में होने की जानकारी दी, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सैकड़ों ग्रामीण लाइसेंसी हथियार लेकर मौके पर जा पहुंचे। सूचना पर सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद करीब एक घंटे तक नरेंद्र की सूचना के आधार पर जंगल में कांबिंग की गई। हालांकि करीब एक घंटे की सघन कांबिंग के बावजूद कोई भी बदमाश या संदिग्ध पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, जिस पर पुलिस टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें