मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश पकड़े।
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर चोरी के चार दोपहिया वाहन व दो तमंचे बरामद किए हैं।
सीओ खतौली आरके सिंह ने मंसूरपुर थाना परिसर में पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार की रात्रि मंसूरपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने पुलिस टीम की मदद से गांव नावला तिराहा फ्लाईओवर के समीप से चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम विक्की उर्फ हरेंद्र निवासी पंचगाव पट्टी सांवल, थाना भावनपुर, जिला मेरठ, शेखर शर्मा उर्फ गौरव निवासी सावनपुरी, मोदीनगर, जिला गाजियाबाद, आशू निवासी नई कालोनी मोदीनगर तथा बबलू उर्फ पुष्पेंद्र निवासी जागृति विहार मेरठ बताए। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई तथा दो तमंचे व दो कारतूस भी उनसे बरामद हुए। पूछताछ करने पर उन्होंने रुड़की, मोदीनगर व मंसूरपुर से उपरोक्त वाहन चोरी करना बताया। सीओ के अनुसार चारों शातिर किस्म के वाहन चोर बदमाश हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। चारों बदमाशों के खिलाफ रुड़की, मोदीनगर तथा मंसूरपुर में विभिन्न चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। विभिन्न थानों से उनके और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।