फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

बुढ़ाना। भैंसा चुराकर ले जा रहे चार चोरों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनसे भैंसा बरामद कर लिया। मौके से फरार होने वाले दो चोरों में से एक चोर को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना में देर रात चोर मोहल्ले में टेकचंद के घर में घुस गए। चोरों ने वहां से भैंसा चुरा लिया। भैंसा लेकर जा रहे चोरों की आहट सुनकर ग्रामीणों ने घेर लिया। दो चोर गांव वालों से बचकर भागने में सफल हो गए। दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी व बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरों के कब्जे से बरामद भैंसा को ग्रामीण को सौंप दिया। कोतवाली में पूछताछ के दौरान चोरों ने अपने दो साथियों के नाम बताए। पुलिस ने बताया कि मौके से पकड़े गए चोर आसिफ पुत्र इरफान व दिनू उर्फ दीन मोहम्मद पुत्र यूनुस कस्बे की सफीपुर पट्टी के रहने वाले है। उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए। पुलिस ने मौके से भागने वाले दिलशाद निवासी हुसैनपुर कलां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उप-निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि भैंसा चुराने वाला चौथा युवक नौमान फरार है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों भैंसा चोरों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें