फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा मार्ग पर शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर फिरोजपुर निवासी मोनू (28) पुत्र लक्ष्मण शुक्रवार को किसी काम से रामराज आया था। देर रात वह बाइक से ही घर लौट रहा था। जैसे ही वह पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर रामराज से आगे निकला, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के के परिजनों को सूचना देते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया। युवक के पिता ने आरोपी कार चालक आफताब निवासी गांव कासमपुर खोला के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें