फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर जिले में रहा अलर्ट

विज्ञापन
दिसंबर के मद्देनजर शहर में तैनात आरआरएफ । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिले में पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छह दिसंबर को लेकर जिले में अलर्ट रहा। पुलिस-प्रशासन द्वारा एहतियातन जिले को चार जोन व 16 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई, जहां एसडीएम व सीओ के साथ ही संबंधित थानेदारों ने कमान संभाली। किसी को भी शौर्य या काला दिवस मनाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन

छह दिसंबर को जनपद के साथ ही शहर क्षेत्र में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर रहा। जनपद को चार जोन व 16 जोन में बांटकर वहां एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में ड्यूटियां लगाईं गई थी। इसके लिए तीन कंपनी पीएसी के साथ ही एक हजार से अधिक अतिरिक्त पुलिसकमियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों के साथ ही डायल-112 की पीआरवी को भी लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, जिले के संवेदनशील स्थानों पर भी फोर्स की ड्यूटी लगाते हुए किसी को भी शौर्य या काला दिवस मनाने की अनुमति नहीं देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। शहर के मीनाक्षी चौक, शहीद चौक व फक्करशाह चौक के साथ ही शिवचौक व जिला अस्पताल तिराहा, मदीना चौक और कच्ची सड़क क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी।

जिले की सीमा पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें