फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे को लेकर अलर्ट पर रहा पुलिस-प्रशासन

विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद मस्जिद से बहार आते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जुमे को लेकर अलर्ट पर रहा पुलिस-प्रशासन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शहर में हुई हिंसा के बाद से ही जिला प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस है। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। शहर के सभी संवेदनशील चौराहों व स्थलों पर फोर्स तैनात करने के साथ ही एक वर्ग के धर्मस्थलों पर भी पुलिस बल मौजूद रहा। डीएम-एसएसपी अमले के साथ सड़कों पर उतरकर लगातार गश्त करते रहे।
शुक्रवार दोपहर नमाज के लिए हर थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए थे। एहतियातन शहर के संवेदनशील चौराहों मदीना चौक, सरवट कब्रिस्तान टी-प्वाइंट, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक व शिवचौक समेत अन्य स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, एक वर्ग के धर्मस्थलों को विशेष रूप से सुरक्षा घेरे में रखा गया था। नमाज से पहले से ही पुलिस-प्रशासन एक वर्ग के गण्यमान्य लोगों को विश्वास में लेकर नमाज अदा करने के बाद भीड़ को एकत्र न होने देने के लिए सक्रिय रहा। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव इलाकों में गश्त करते रहे। दोपहर करीब तीन बजे तक नमाज अदा होने तक अफसरों ने राहत की सांस ली। कस्बों में भी सभी एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती गई है। स्थानीय थाना पुलिस को अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। किसी भी स्तर पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर में भी रही कड़ी चौकसी
शाहपुर। कस्बे एवं देहात में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। कस्बे की पुलिस चौकी पर एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसपी देहात नेपाल सिंह, नियुक्त मजिस्ट्रेट लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह कैंप किए रहे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर शांति बनाए रखने की अपील की। दूसरी ओर सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे में विभिन्न संवेदनशील स्थानों के अलावा मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें